Wednesday, October 21st, 2026

कोरोना वायरस पर एक और बड़ा वार, टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू

नई दिल्ली
 भारत सरकार ने आज से  कोरोना टीकाकरण अभियान का अगल चरण शुरू होगय। जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा 45 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को भी वैक्सीन मिलेगी, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इसके लिए 20 बीमारियों की लिस्ट सरकार ने पहले ही जारी कर दी थी। भारत सरकार के मुताबिक लोगों को वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। वो कहीं से भी और किसी भी वक्त अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इसके लिए सरकार ने COWIN 2.0 पोर्टल भी लॉन्च कर दिया है। 

कोरोना टीकाकरण का अगला चरण कल से, CoWIN 2.0 ऐप को लेकर सरकार ने जारी किया गाइडेंस नोट ऐसे करें रजिस्ट्रेशन ADVERTISEMENT Ads by आप अपने स्मार्टफोन के जरिए वेबसाइट Cowin.Gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं या इसके लिए आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर आपको अपने मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा और आपको एक OTP मिलेगा। इसके बाद आपका अकाउंट बन जाएगा, जिसमें आपको नाम, उम्र, लिंग पहचान पत्र आदि डालना होगा। इस अकाउंट में आप परिवार के चार सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं। 45 से 60 वर्ष की आयु वालों के लिए को-विन कॉमरेडिटीज स्पष्टीकरण मांगेगा। इसमें आपको हां कहना होगा और उसी के लिए एक प्रमाण पत्र (डॉक्टर द्वारा हस्ताक्षरित) देना होगा। 

 

#कोरोना वायरस

Source : Agency

पाठको की राय